Wednesday 19 June 2013

1400 वर्ष पुराना साल वृक्ष


अपने कोरबा (छत्तीसगढ़) में रहने के दौरान, पिछले वर्ष मैं नजदीक के जंगलों में गया था। मेरी बड़ी बहन ज्योति और जीजाजी प्रमोद निमोणकर भी मेरे साथ थे। हमें विश्व के सर्वाधिक पुराने साल वृक्षों में से एक देखने को मिला। उसकी अनुमानित उम्र करीब 1400 वर्ष आंकी गई है। जमीन की सतह पर उसका व्यास 28 फुट है तथा एक सामान्य व्यक्ति की छाती की ऊंचाई पर उसके तने का व्यास 22 फुट है, ऊंचाई है 28 मीटर। इस विशाल वृक्ष के आसपास इतने पेड़ हैं कि पूरी लंबाई को कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर के पास पर्याप्त दूरी भी नहीं मिलती।
साल, जिसका वैज्ञानिक नाम Shorea Robusta (लैटिन) है, मूलतः भारतीय उपमहाद्वीप की वनस्पति प्रजाति है। इसके अलावा यह म्यांमार, नेपाल, बांग्लादेश में भी पाया जाता है। उसे शाला, सखुवा आदि नामों से भी जाना जाता है। स्थानीय छत्तीसगढ़ी भाषा में इसे "सरई" कहते हैं।
साल अत्यंत कड़ी लकड़ी का होता है। कुछ अरसा पूर्व तक रेलवे पटरियों के स्लीपर बनाने के लिए बड़ी तादाद में साल के वृक्ष काटे जाते रहे। इन्हें बचाने अब इनकी बजाए सीमेंट के स्लीपरों का इस्तेमाल किया जाता है।





No comments:

Post a Comment